Monday 21 October 2013

Kuch Yaad aaya ...?

पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह जब घर पहुंचा , तो पत्नी ने गुस्से से कहा , अब सुबह के सात बजे किसलिए आये हो ?

पति ने जवाब दिया नाश्ता करने के लिए.....End.




एक आदमी अपने ख्यालों में इतना खोया रहता मानो घर से उसे कोई मतलब ही न हो |

एक दिन उसकी पत्नी बोली - पता है , हमारा मुन्ना चलने लगा हैं ?

पति का ध्यान कहीं और था , उसने पूछा - कब से ?

पत्नी ने कहा - अजी 2012 से |

पति बोला - ओह ! तब तो वह 2013 में चला गया होगा |End.



एक महिला ने नाटक में झगडालू पत्नी का सफल अभिनव किया | लोगों ने उसे बहुत पसंद किया | नाटक के बाद एक पत्रकार ने उससे पूछा - पहली बार में आपके सफलतम अभिनय का रहस्य क्या हैं ?

महिला बोली - इसमें कोई खास बात नहीं | मंच पर अपने कलाकार साथी के साथ बोलते समय मैंने मन में यही सोच लिया था वास्तव में अपने पति से बात कर रही हूं |

1 comment: